कृषि निदेशक कश्मीर ने श्रीनगर के किचन गार्डन में प्याज के पौधों की बिक्री शुरू की। स्रोत स्कॉस्
श्रीनगर। कृषि निदेशक कश्मीर सरताज अहमद शाह ने वीरवार को श्रीनगर के लालमंडी स्थित किचन गार्डन में प्याज की पौध की बिक्री शुरू की। किसानों और किचन गार्डन प्रेमियों के साथ बातचीत के दौरान, कृषि निदेशक ने कहा कि विभाग अधिक से अधिक किसानों और किचन गार्डन प्रेमियों को सब्जी क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि विभाग कश्मीर संभाग के सभी जिलों में नियंत्रित परिस्थितियों में उच्च तकनीक वाले पॉलीहाउस में विभिन्न सब्जी फसलों की पौध तैयार कर रहा है और इन पौध को क्षेत्र के कृषक समुदाय के बीच चरणबद्ध तरीके से वितरित किया जाएगा ताकि उपज बाजार तक इस तरह पहुंचे कि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने संतोष व्यक्त किया और कहा कि विभाग ने क्षेत्र के कृषक समुदाय को विभिन्न सब्जी फसलों की पौध उपलब्ध कराने का लक्ष्य पहले ही पूरा कर लिया है। ब्यूरो