फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्राओं ने इतिहास, विज्ञान, कला और संस्कृति के बारे में सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। समाज कल्याण विभाग, संकल्प-महिला सशक्तीकरण केंद्र और मिशन शक्ति श्रीनगर ने वीरवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पहल के अंतर्गत बाल देखभाल संस्थान शालीमार की छात्राओं के लिए एसपीएस संग्रहालय और एसपीएस पुस्तकालय, लाल मंडी श्रीनगर का एक भ्रमण यात्रा का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं के बीच अवलोकन, चर्चा और ज्ञान के आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करना था। इस भ्रमण के दौरान छात्राओं ने सबसे पहले एसपीएस संग्रहालय का दौरा किया, जहां उन्होंने कलाकृतियों और प्रदर्शनियों के प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से इतिहास, विज्ञान, कला और संस्कृति के बारे में सीखा। उन्होंने प्राचीन मूर्तियों, सिक्कों, जानवरों की खालों, विरासत शिल्प, हथियारों और कागज की लुगदी कला को प्रदर्शित करने वाले खंडों का अवलोकन किया जिससे उन्हें कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें