फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर गेम्स में शीर्ष तीन स्थानों पर जगह नहीं बनाने का अफसोस : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के 5वें संस्करण के सफल आयोजन पर जताई खुशी
विज्ञापन

कहा, खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए बुनियादी ढांचे को करेंगे विकसित
छठे संस्करण में पहले तीन स्थानों पर होगा फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। साथ ही सरकार को स्की ढलानों और अन्य संबंधित चीजों को विकसित करने में मदद करते हैं। जम्मू-कश्मीर के पदक तालिका में शीर्ष तीन स्थानों में जगह नहीं बना पाने का अफसोस है।
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पांचवें संस्करण के समापन पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसके सफल आयोजन पर खुशी जताई। साथ ही अगले साल होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बुनियादी खेल ढांचे को विकसित करने व कोचों की व्यवस्था का आश्वासन दिया। कहा कि इस दौरान पहले तीन स्थानों पर आने पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाने की केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की घोषणा का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है और हम शीतकालीन खेलों के लिए कुछ उत्कृष्टता केंद्र चाहते हैं, ताकि इससे हमारे एथलीटों को फायदा हो।
बता दें कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स के 5वां संस्करण नौ से 12 मार्च तक चला, जिसमें 500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें