श्रीनगर। कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य विस्फोट की कड़ी निंदा की है। पदाधिकारियों ने इसे शांति और सद्भाव को बाधित करने का कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताया है।
यहां जारी एक बयान में केटीएमएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान ने इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और घायलों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। खान ने कहा, हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। कश्मीर का व्यापारिक समुदाय सभी प्रकार की हिंसा और आतंकवादी कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा करता है, चाहे वह कहीं भी हो, किसी भी उद्देश्य से हो या किसी भी अपराधी की ओर से किया गया हो। केटीएमएफ ने शांति, स्थिरता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद