फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेपीसीसी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Pradesh Congress Party leaders scatters flower petals on a poster of Mahatma
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया और दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जेकेपीसीसी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें याद किया और दोनों नेताओं की राष्ट्र निर्माण और जन सशक्तीकरण के लिए निस्वार्थ सेवाओं को स्मरण किया। जेकेपीसीसी ने राष्ट्रपिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रीनगर पार्टी कार्यालय में एक प्रभावशाली श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। इस आयोजन में सभी जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन द्वारा भारत के लोगों पर किए गए दमन और उत्पीड़न के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। हमें गांधी द्वारा अपनाए गए मार्ग का सच्चे अर्थों में अनुसरण करना चाहिए और देश में शांति और सद्भाव के लिए हानिकारक ताकतों के मंसूबों को हराना चाहिए।
विज्ञापन


कर्रा ने लाल बहादुर शास्त्री के भारत के समावेशी विकास में महान योगदान को भी रेखांकित किया और कहा कि उन्हें हमेशा एक कृषि सुधारक और साहस व सूझबूझ वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा।

बाद में, जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने कश्मीर क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें उन्होंने संगठन को और मजबूत करने और लोगों की सेवा में अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें