फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती: उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड (केवीआईबी) ने वीरवार को बागी अली मर्दन खान नौशेरा में जिला कार्यालय में गांधी जयंती मनाई। केवीआईबी श्रीनगर के जिला अधिकारी तनवीर अहमद वानी ने आत्मनिर्भर भारत के आधार के रूप में उद्यमिता के महत्व पर जोर दिया जो गांधी के स्वदेशी और जमीनी आर्थिक विकास के दर्शन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता समृद्ध भारत की कुंजी है। उद्यमिता के माध्यम से हम व्यक्तियों को अवसर सृजित करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और राष्ट्र की आत्मनिर्भरता में योगदान देने के लिए सशक्त बनाते हैं। यह गांधी जी की विरासत को व्यवहार में लाना है। एक आत्मनिर्भर गांव एक आत्मनिर्भर राष्ट्र को सुनिश्चित करता है। उद्यमिता के माध्यम से हम लचीले समुदायों का निर्माण कर रहे हैं, बेरोजगारी को कम कर रहे हैं और नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें