फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिम कार्ड के दुरुपयोग पर सीआईके ने कुंजर में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर शाखा ने शनिवार को बारामुला के कुंजर के हरदोशुरा इलाके में एक स्थानीय निवासी के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिम कार्ड के कथित दुरुपयोग और आतंकी गतिविधियों से उनके संभावित संबंधों की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की गई। यह कार्रवाई विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर की गई और माना जा रहा है कि जांच के लिए कुछ डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

जांच का उद्देश्य धोखाधड़ी या अवैध रूप से प्राप्त सिम कार्ड के माध्यम से आतंकी गुर्गों के लिए संचार की सुविधा प्रदान करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करना है। मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें