फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेएंडके बैंक की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित जम्मू कश्मीर पुलिस शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। स
विज्ञापन
श्रीनगर। 20वें जेएंडके पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जम्मू और कश्मीर (जेएंडके) बैंक ने कश्मीर एवेंजर्स फुटबॉल क्लब को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने टीम को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों से बातचीत की और विजेता तथा अन्य शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीमों और टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात, विशेष महानिदेशक समन्वय पुलिस मुख्यालय एसजेएम गिलानी, आनंद जैन एडीजीपी आर्म्ड, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, फुटबॉल एसोसिएशन और क्लबों के सदस्य प्रमुख खेल हस्तियां और बड़ी संख्या में युवा समापन समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें