फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांदरबल में अवैध खनन में शामिल तीन टिप्पर जब्त

विज्ञापन
गांदरबल में पुलिस ने जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गांदरबल। नाला सिंध और आसपास के इलाकों से अवैध खनन और लघु खनिजों के परिवहन के खिलाफ अपने अभियान में गांदरबल पुलिस ने अपने प्रवर्तन प्रयासों को तेज कर दिया है। गुंड और सफापोरा पुलिस स्टेशन की विशेष टीमों ने लघु खनिजों के अवैध परिवहन में शामिल तीन टिप्पर वीरवार को जब्त किए। सफापोरा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सोनमर्ग थाना पुलिस ने जिला खनन अधिकारियों के साथ मिलकर सिंध नाले के किनारे अवैध रूप से रेत डंप करने और भंडारण करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान, एक आरोपी के पास लगभग 70 मीट्रिक टन रेत पाई गई जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया और उल्लंघनकर्ता से 20,160 रुपये का जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें