फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र संस्थान और वैश्विक समुदाय के बीच सेतु का काम करते हैं : प्रो. ए रविंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईटी श्रीनगर में दो दिवसीय संगम-2025 का हुआ समापन
विज्ञापन

- पूर्व छात्र हमारे संस्थान के सबसे मजबूत दूत हैं : प्रो. बिनोद
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन संगम-2025 संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य वक्ता कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए रविंदर नाथ ने कहा कि पूर्व छात्र संस्थान और वैश्विक पेशेवर समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं जो वर्तमान छात्रों के लिए मार्गदर्शन, उद्योग संबंध और अवसर प्रदान करते हैं।
एनआईटी के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कन्नौजिया ने आयोजन की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारे पूर्व छात्र हमारे सबसे मजबूत दूत हैं। संस्थान के साथ उनका निरंतर जुड़ाव हमें शैक्षणिक और सामाजिक रूप से विकसित होने में मदद करता है। कहा कि एनआईटी श्रीनगर परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और पूर्व छात्रों की भागीदारी हमारे सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

एनआईटी की प्रभारी निदेशक प्रो. रूही नाज मीर ने कहा कि एनआईटी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य संयुक्त शैक्षणिक और सामाजिक पहलों के माध्यम से अपने पूर्व छात्रों की भागीदारी को गहरा करना है। पूर्व निदेशक प्रो. एएम वानी संस्थान की स्थापना के बाद से इसकी यात्रा पर विचार किया। रजिस्ट्रार प्रो. अतीकुर रहमान ने संस्थान की शैक्षणिक प्रगति, शोध उपलब्धियों और अवसंरचनात्मक विकास का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एनआईटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रो. एमएस मीर ने शैक्षणिक और अवसंरचना में संस्थान की निरंतर प्रगति की प्रशंसा की। डीन प्रो. एमए शाह ने कहा कि संगम-2025 दशकों से निर्मित ज्ञान और मैत्री के सेतुओं का प्रतीक है। पूर्व छात्र संघ के महासचिव आमिर अली ने संघ की गतिविधियों और पहलों का अवलोकन प्रस्तुत किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें