फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजाब ने जीता गुरु हरगोबिंद साहिब हॉकी टूर्नामेंट

विज्ञापन
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड ​स्थित एस्ट्रो टर्फ पर गोल के लिए ​भिड़ते पंजाब और हरियाणा के ​खिलाड़ी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर हरियाणा की टीम को 3-1 से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गुरु हरगोबिंद साहिब हॉकी टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का आयोजन श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्थित एस्ट्रो टर्फ पर किया गया। मंगलवार शाम को हुए रोमांचक फाइनल मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ और इसमें पंजाब ने हरियाणा को 3-1 से मात दी।
पांच दिन चली इस प्रतियोगिता ने देश की आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। मुख्य अतिथि ओलंपियन और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार राजिंदर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार दिया। मंगलवार शाम को शुरू हुए फाइनल मैच में हरियाणा इलेवन और पंजाब इलेवन की टीमों ने पूरा जोश दिखाया। एक अदद गोल के लिए दोनों टीमों ने खूब जोर लेकिन अंतिम समय तक कोई भी गोल नहीं कर पाया। टाईब्रेकर से दोनों टीमों को जीतने का मौका दिया गया, इसमें पंजाब की टीम भारी पड़ी और लगातार गोल कर मुकाबला 3-1 से जीत लिया। हरियाणा को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच हरियाणा इलेवन और खालसा इलेवन के बीच हुए। इसमें हरियाणा ने बडगाम को 6-0 से हराया। दूसरा मैच कानपुर इलेवन और पंजाब इलेवन के बीच हुआ। इसमें पंजाब ने बाजी मारी थी। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ओलंपियन और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार राजिंदर सिंह ने समापन समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार दिया।
प्रथम पुरस्कार के तौर पर पंजाब की टीम को चैंपियन की ट्रॉफी, खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल और 30 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। द्वितीय पुरस्कार के तौर पर हरियाणा की टीम को उपविजेता की ट्रॉफी, खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल और 25 हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं से निखर रहा कश्मीरी युवाओं का हुनर
गुरु हरगोबिंद साहिब हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ओलंपियन और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार राजिंदर सिंह अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कश्मीरी खिलाड़ियों में बहुत प्रतिभा है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे कश्मीरी युवाओं का हुनर निखरेगा। सरकार को भी कश्मीर में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। जैसे कश्मीर में फुटबॉल और क्रिकेट का क्रेज है, हॉकी को भी उतने ही प्रचार की जरूरत है। पिछले कुछ समय में कश्मीर खेल आयोजनाें के लिए एक बेहतर जगह साबित हुआ है, यहां हॉकी के भी बड़े मुकाबले होने चाहिए ताकि यहां के खिलाड़ी भी बड़े प्रतिस्पर्धियों से सीख सकें। आयोजक और कोच रविंदर पाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से हम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की आठ टीमों को एक मंच पर लाए। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें