फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सरकार की प्राथमिकता : इत्तू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने कुलगाम का किया दौरा, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने शनिवार को कुलगाम जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जन-उपयोगी सुविधाओं की आधारशिला रखी। सरकारी डिग्री कॉलेज कुलगाम में मंत्री ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक कुलगाम एमवाई तरीगामी और विधायक देवसर पीरजादा फिरोज अहमद, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, चामगुंड कुलगाम का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। मंत्री ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डी के मार्ग नूराबाद कुलगाम में लाइब्रेरी ब्लॉक, कंप्यूटर लैब और आर्ट एवं क्राफ्ट लैब का उद्घाटन किया। इसके अलावा मंत्री ने गर्ल्स कॉमन रूम तथा उसके पास शिक्षक आवास के निर्माण की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

मंत्री ने बाद में पहलीपोरा-वट्टू रोड और कुटामर्ग-जैन्दर-ठोकरपोरा रोड सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कुटामर्ग में मंत्री ने एक विशाल जन दरबार को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें