फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर, बडगाम और अनंतनाग के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दबिश

Thu, 20 Feb 2025 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी उल्लंघन को रोकने के लिए राज्य कर विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

आठ टीमों ने दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर राज्य कर विभाग ने बुधवार को कश्मीर घाटी में जीएसटी उल्लंघन रोकने के लिए कार्रवाई की। आठ टीमों ने श्रीनगर, बडगाम और अनंतनाग के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दबिश दी। इनमें दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक की जांच की। साथ ही कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
अभियान का उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना है। इनमें फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), कर चोरी, धोखाधड़ी और जीएसटी प्रावधानों का उल्लंघन शामिल है। अभियान उन्नत एआई टूल्स जैसे बिजनेस इंटेलिजेंस और फ्रॉड एनालिटिक्स (बीआईएफए), ई-वे बिल पोर्टल, फील्ड प्रवर्तन टीमों, विभाग की विभिन्न शाखाओं से प्राप्त जानकारी और करदाताओं की विस्तृत जांच के आधार पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि यह निरीक्षण निरंतर प्रवर्तन कार्यों का हिस्सा है। आठ टीमों में 70 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। अभियान पूरे कश्मीर संभाग चलाया जा रहा है, ताकि बिक्री दबाव, फर्जी आईटीसी दावे और धोखाधड़ी इनवॉयसिंग में लिप्त व्यापारियों को लक्षित किया जा सके। राज्य कर विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि वे उचित व्यापार प्रथाओं का पालन करें और कर चोरी से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें