फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गवर्नमेंट मॉडर्न डिग्री कॉलेज विलगाम में शैक्षणिक संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 105 छात्रों को पढ़ा रहा महज एक स्थायी शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। सरकारी मॉडर्न डिग्री कॉलेज विलगाम रामहाल इस समय गंभीर शैक्षणिक संकट से जूझ रहा है। छात्रों को स्थायी शिक्षकों और आवश्यक सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में कॉलेज में 105 छात्र नामांकित हैं, लेकिन केवल एक स्थायी लेक्चरर की नियुक्ति की गई है। परिणामस्वरूप शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
छात्रों का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे किसी डिग्री कॉलेज में नहीं बल्कि किसी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे हैं क्योंकि संस्थान का बुनियादी ढांचा बेहद जर्जर स्थिति में है। उन्होंने शिकायत की कि विलगाम मुख्य बाजार को कॉलेज से जोड़ने वाली सड़क बेहद खस्ताहाल है जिससे रोजाना आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, छात्रों ने बताया कि कॉलेज की चहारदीवारी अभी तक नहीं बनी है जिससे परिसर का वातावरण असुरक्षित और पढ़ाई के लिए अनुपयुक्त हो गया है। छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से स्थायी संकाय सदस्यों की तत्काल नियुक्ति, संपर्क मार्ग की मरम्मत और चारदीवारी का निर्माण पूरा करने की अपील की है ताकि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाया जा सके और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें