जीएससी अनंतनाग से निकाली गई वॉकाथॉन। संवाद
अनंतनाग। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग के कार्डियोलॉजी विभाग ने सोमवार को विश्व हृदय दिवस पर ''स्वस्थ हृदय के लिए वॉकथाॅन '' का सफल आयोजन किया।
यह वॉकथॉन जीएमसी अस्पताल जंगलेटमंडी से शुरू होकर मुख्य जीएमसी कैंपस डायलगाम में समाप्त हुई। कार्यक्रम को जीएमसी की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. रुखसाना जबीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को हृदय की देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। संवाद