गांदरबल में पुलिस ने कराया मैत्री मैच। स्रोत पुलिस
गांदरबल। शेख-उल-आलम स्टेडियम कंगन में रविवार को गांदरबल पुलिस एकादश और मीडिया एकादश के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में गांदरबल पुलिस एकादश ने जीत दर्ज की।
एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल के नेतृत्व में गांदरबल पुलिस एकादश ने गांदरबल प्रेस एसोसिएशन के अयाज सोफी की कप्तानी वाली मीडिया एकादश टीम का सामना किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया एकादश ने हादी हिदायत और आरिफ कसाना के बीच 40 गेंदों पर 57 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत 20 ओवरों में 146/9 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गांदरबल पुलिस एकादश ने 17.5 ओवरों में 148 रन बनाकर दो विकेट से जीत हासिल की।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उमर हिलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद