फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एफटीआईआई ने डॉ. परवेज सोफी को कश्मीर चैप्टर का उपाध्यक्ष बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय व्यापार एवं उद्योग महासंघ (एफटीआाईआई) ने उजाला सिग्नस कश्मीर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. परवेज सोफी को कश्मीर चैप्टर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

2022 में श्रीनगर में क्षेत्र के पहले कॉर्पोरेट अस्पताल के रूप में स्थापित उजाला सिग्नस अस्पताल के पीछे अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. सोफी ने स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को नई परिभाषा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कुशल नेतृत्व में अस्पताल ने चौबीस घंटे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि उजाला सिग्नस अस्पताल का कश्मीर में पहले निजी अस्पताल के रूप में गौरव प्राप्त करना रहा है।
बातचीत में डॉ. सोफी ने कहा कि सभी विभागोंं में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आयुष्मान भारत, सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी और बीमा जैसी सरकारी योजनाओं को एकीकृत करके सभी को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएपीएफ, पूर्व सैनिकों, पेंशन भोगियों को ईसीएचएस और सीजीएचएस सेवा प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान और समर्पण को देखते हुए ही एफटीआईआई ने उन्हें कश्मीर चैप्टर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें