फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में दो दिनों से ठप विमान सेवा आंशिक रूप से बहाल

Sat, 19 Nov 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर घना कोहरा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते पिछले दो दिनों से ठप हवाई सेवा शनिवार को मौसम में सुधार होने पर आंशिक रूप से बहाल कर दी गई। एयरपोर्ट के निदेशक शरद कुमार ने बताया कि विजिबिलिटी में सुधार होने पर आंशिक रूप से सेवा शुरू की गई है। दोपहर में एक निजी एयरलाइंस की विमान ने लैंडिंग की। 
विज्ञापन


वीरवार दोपहर के बाद यह पहली फ्लाइट थी जो श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंची। सुबह खराब विजिबिलिटी के चलते चार फ्लाइटें रद्द की गई थीं। शुक्रवार को सभी फ्लाइटें रद्द थीं।

उन्होंने बताया कि विजिबिलिटी में सुधार होने पर हवाई सेवाएं सुचारु कर दी जाएंगी। ज्ञात हो कि विमान के लैंड करने तथा उड़ान भरने के लिए न्यूनतम 1300 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए। विजिबिलिटी 600-800 मीटर रह जाने पर उड़ान सेवा रोकने का फैसला किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें