फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईएचपीएल संचालकाें पर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंडियन हेवन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों को भुगतान न करने और आयोजन को बीच में छोड़कर दिल्ली चले जाने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
श्रीनगर। निजी तौर पर संचालित इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (आईएचपीएल) के मैच अचानक रद्द कर दिए गए। इसके आयोजक दिल्ली चले गए और 70 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बकाया भुगतान और अनुबंध के कारण श्रीनगर के एक होटल में फंस गए। इस मामले में सोमवार को श्रीनगर पुलिस ने आयोजकों पर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

रविवार को सोशल मीडिया पर चले वीडियो और पोस्ट में खिलाड़ियों ने बताया था कि लीग के आयोजक भुगतान नहीं कर सके जिस कारण खिलाड़ियों ने मैचों का बहिष्कार कर दिया। बख्शी स्टेडियम में चल रहा टूर्नामेंट बीच में ही रद्द कर दिया गया। हमें होटल के अंदर ही रखा गया है और बकाया भुगतान होने तक हम बाहर नहीं जा सकते। खिलाड़ियों ने बताया कि होटल प्रबंधन ने भारी बकाया राशि का हवाला देते हुए बिलों का भुगतान होने तक उनके जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के अनुसार श्रीनगर के रेडिसन कलेक्शन होटल में रविवार रात तक फैज फजल, इकबाल अब्दुल्ला, अनुप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार के अलावा इंग्लैंड की अंपायर एली, श्रीलंका, कतर और जम्मू-कश्मीर के कई अन्य खिलाड़ी ठहरे थे। रविवार रात को यह मामला बढ़ा तो होटल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को चेक आउट की अनुमति दे दी। रविवार देर रात ही कई खिलाड़ी वहां से चले गए। बाकी खिलाड़ियों ने सोमवार को सुबह चेक आउट किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में आयोजक संस्था पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बीएनएस की धारा 316(2) आपराधिक विश्वासघात और 318(4) धोखाधड़ी लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान आयोजकों के नाम शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें