फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में प्रदर्शनी के साथ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने सोमवार को ''''मिशन ज्ञान भारतम'''' के सहयोग से संग्रहालय : एक विभाजित दुनिया को जोड़ने का माध्यम विषय के तहत अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया।

डोगरा कला संग्रहालय, जम्मू और एसपीएस संग्रहालय, लालमंडी, श्रीनगर में कलाकृतियों और दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह की विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की गईं, जिनमें सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश शुल्क रखा गया था। डोगरा कला संग्रहालय, जम्मू में प्रदर्शनी का उद्घाटन जम्मू पूर्व के विधायक युद्धवीर सेठी ने किया।
विज्ञापन


एसपीएस संग्रहालय, श्रीनगर में इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव बृज मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक कुलदीप कृष्ण सिद्धा और संस्कृति विभाग के विशेष सचिव परवेज अहमद भी उपस्थित थे।

इन प्रदर्शनियों में अद्वितीय पांडुलिपियां और कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं जिनमें भोजपत्र पर लिखी 5वीं सदी की गिलगित पांडुलिपि, ''''तफसीर-ए-कबीर'''', ''''शाहनामा-ए-फिरदौसी'''', बोधिसत्व पद्मपाणि की कांस्य प्रतिमा, तीसरी सदी की टेराकोटा टाइलें, शाहजहां का सोने की परत चढ़ा धनुष, शाही शस्त्रागार, बसोहली चित्रकलाएं, सुदामा चित्रकलाएं और कुषाण काल के सोने के सिक्के शामिल थे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को समावेशी और सुलभ बनाने के उद्देश्य से, दोनों संग्रहालयों में 1,000 से अधिक आगंतुकों जिनमें छात्र, पूर्व सैनिक, विद्वान, लेखक और पर्यटक शामिल थे, के लिए जलपान और उपहारों की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और सहायक भी उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें