फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का किया रैंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम के उपचुनाव के सुचारु संचालन के लिए बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन की गई। प्रतियोगी उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया में शामिल रहे।
विज्ञापन

रैंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती से की गई जिससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई। इस दौरान ईटीपीबीएस के नोडल अधिकारी और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया को ईसीआई दिशानिर्देशों के अनुसार वीडियोग्राफी की गई। 173 पोलिंग स्टेशनों के लिए रैंडमाइज्ड सीयू, बीयू और वीवीपैट की सूचियों की प्रतियां बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को सौंपी गईं।
सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षकों ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों से चुनाव संबंधी मामलों पर फीडबैक लिया और पारदर्शी चुनावी प्रक्रियाओं को सुनिश्चित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें