बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन के शीरपोरा इलाके के एक 17 वर्षीय किशोर की रविवार सुबह अपने घर पर करंट का तेज झटका लगने से मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 11वीं कक्षा के छात्र नासिर अहमद बाबा पुत्र गुलाम मोहम्मद बाबा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें पट्टन के उप-ज़िला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद