फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: द्रास पुलिस स्टेशन में मनाया खाकी दिवस, जागरूकता सत्र में पहुंचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। द्रास पुलिस स्टेशन में एसएचओ मंजूर हुसैन और एसआई इलियास अहमद की देखरेख में खाकी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल द्रास, सलामपोरा मिडिल स्कूल और मिडिल पब्लिक स्कूल द्रास के छात्रों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। छात्रों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

सत्र के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि पुलिस कैसे मामलों की जांच करती है, प्राथमिकी दर्ज करती है और जरूरत के समय पीड़ितों की मदद करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास कायम करना और युवाओं को कानून-व्यवस्था के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन अधिकारियों के प्रोत्साहन भरे शब्दों के साथ हुआ जिन्होंने छात्रों से जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में शांति बनाए रखने में मदद करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें