-छाया क्षेत्रों को नेटवर्क कवरेज के अंतर्गत लाने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाए
श्रीनगर। कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को श्रीनगर, कुपवाड़ा, शोपियां और अनंतनाग सहित विभिन्न जिलों मेंं मोबाइल नेटवर्क कवरेज समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को बैठक की।
उन्होंने बीएसएनएल को सभी मौजूदा दूरसंचार टावर स्थलों और कार्य के चरणों का विवरण देते हुए एक चरणबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन स्थानों पर टावरों का निर्माण शुरू करने को कहा जहां भूमि पहले ही दूरसंचार कंपनी को हस्तांतरित की जा चुकी है।
दाचीगाम वन्यजीव पार्क के पास एक टावर के निर्माण से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए आयुक्त ने अधिकारियों को पार्क के संरक्षण प्रयासों के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए मुलनार में टावर के लिए एक वैकल्पिक स्थान खोजने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित जिलों के डीसी, डीजीएम बीएसएनएल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेे। संवाद