फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीआईजी ने दिए बेहतर समन्वय व सतर्कता बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर रेंज के उप महानिरीक्षक ने बुधवार को रेंज पुलिस मुख्यालय अनंतनाग में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें हालिया आतंकी घटना के बाद की स्थिति का आकलन किया गया और सभी जिलों में बेहतर समन्वय व सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी (ऑप्स) सीआरपीएफ अनंतनाग, अवंतिपोरा, सीआरपीएफ के नोडल अधिकारी, दक्षिण कश्मीर रेंज के सभी जिला एसएसपी तथा इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में दक्षिण कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें