फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी बांदीपोरा ने सर्दियों में गुरेज के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की समीक्षा की

सार

बांदीपोरा जिले में डीसी इंदु कनवल चिब ने सर्दियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और बर्फ हटाने की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। जिले में तीन नए हेलिपैड स्थल भी चिन्हित किए गए हैं। इससे आपातकालीन सेवाओं में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदीपोरा। डीसी बांदीपोरा इंदु कनवल चिब ने वीरवार को मिनी सचिवालय में वीरवार को जिला और सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में सर्दियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

चावल, एलपीजी सिलेंडर, डीजी सेट के लिए डीजल, खेती के लिए बीज और लकड़ी जैसी आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। डीसी ने सभी विभागों से फीडबैक मांगा और 20 अक्टूबर तक समयबद्ध तरीके से आपूर्ति पूरी करने का निर्देश दिया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (एमईडी) ने डिप्टी कमिश्नर को बर्फ हटाने के उपायों के बारे में जानकारी दी और तुरंत मशीनरी तैनात करने की तैयारियों का आश्वासन दिया।
डीसी ने सर्दियों के महीनों में गुरेज के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं के संबंध में एक अलग बैठक की जिसमें सीआईएसएफ, एनएचपीसी, नागरिक उड्डयन, जेट सर्विसेज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बताया गया कि मौजूदा स्थानों के अलावा, तीन नए हेलिपैड स्थल चिन्हित किए गए हैं। सभी हेलिपैड पर सुचारु संचालन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विंडसॉक, स्मोक अलार्म और विंडस्क्रीन लगाने का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें