फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को दें : डुल्लू

सार

श्रीनगर में मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष निरीक्षण टीमों के गठन का निर्देश दिया। ये टीमें बाजारों में कीमतों की निगरानी करेंगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ता कल्याण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू वीरवार को बैठक कर जीएसटी में हुए सुधारों को अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा। मनमानी कीमतें रोकने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही बाट माप विभाग को विशेष रूप से बाजार में जांच करने को टीम गठित करने का निर्देश दिया। ये टीमें फुटकर और थोक बाजारों की निगरानी करेंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वस्तुओं की कीमतें केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित जीएस दरों में कटौती के अनुपात में कम हों।एफसीएस एंड सीए के कमिश्नर सचिव सौरभ भगत ने बताया कि कई कंपनियों ने नए टैक्स नियमों के अनुसार अपने उत्पादों की कीमतों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य उपभोक्ता कल्याण है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से बाजार की कीमतें कम होनी चाहिए ताकि लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें