फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर को जल्द वैज्ञानिक यातायात जाम मुक्ति योजना मिलेगी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। शहर में यातायात प्रबंधन और जाम की स्थिति में सुधार के लिए कवायद जारी है। श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर जैसे शहर में यातायात जाम को केवल कुछ छोटे कदम उठाकर कम नहीं किया जा सकता। यातायात पुलिस, राजस्व, आरएंडबी, एसएमसी, एलसीएमए या एसडीए को मिलकर एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करनी होगी।
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से यातायात जाम मुक्ति की एक व्यावहारिक योजना को अंतिम रूप देने के लिए पहले एक बैठक आयोजित की गई थी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक दृष्टिकोण नहीं बल्कि अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक उपायों वाली एक व्यावहारिक योजना है। अगले 10 दिन में योजना को अंतिम रूप देकर सक्षम प्राधिकारी, संभागीय आयुक्त और सरकार को सौंप दिया जाएगा। लाबरू ने कहा कि इसके बाद ही कार्यान्वयन शुरू होगा ताकि वैज्ञानिक तरीके से यातायात को जाम मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हमने श्रीनगर शहर के सभी हितधारकों के साथ एक बैठक की थी। सुझावों को संकलित करके सरकार को सौंप दिया गया है। उसके बाद ही उन पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें