बांदीपोरा में जश्न ए गुरेज। स्रोत सेना
- भारतीय सेना की राणा बटालियन ने घाटी में पर्यटन को बढ़ाने के लिए किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। भारतीय सेना की राणा बटालियन ने पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने के लिए नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को जश्न-ए-गुरेज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गुरेजी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक शृंखला दिखाई गई। कलाकारों ने लोक संगीत, नृत्य और प्रदर्शनी प्रस्तुत की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस त्योहार ने गर्व की भावना जगाई और बाहरी लोगों के साथ अपनी परंपराओं को साझा करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में राणा बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य गुरेज में पर्यटन को पुनर्जीवित करना है। पहलगाम हमले के बाद घाटी आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। जश्न-ए- गुरेज जैसी कोशिशें एक सकारात्मक संदेश देती हैं और पर्यटकों को फिर से इस क्षेत्र का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।