गांदरबल। शहीद पुलिस कांस्टेबल रमीज मेमोरियल क्रिकेट लीग का फाइनल मैच वीरवार को कंगन के मारगुंड स्थित मुकाम क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। फाइनल मैच कुनमुल्ला टाइस्स और कंगन फाइटर्स के बीच खेला गया। इसमें कुनमुल्ला टाइटंस ने 123 रन से शानदार जीत हासिल की।
एसडीपीओ कंगन राजीव कुमार, एसएचओ कंगन इंस्पेक्टर लतीफ अली और शहीद कांस्टेबल रमीज अहमद के पिता इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। मेमोरियल लीग का आयोजन मारगुंड क्रिकेट बोर्ड की लीडरशिप में किया गया था। फाइनल मैच खेल भावना और दिल से दी गई श्रद्धांजलि के बीच खत्म हुआ जो समुदाय की एकता और शहीदों के लिए गहरे सम्मान को दिखाता है। संवाद