अनंतनाग। अनंतनाग के फिजिक्स वाले कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने पर बाल कल्याण समिति अनंतनाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। समिति ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को उस वीडियो को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। समिति ने कहा कि यह एक बच्चे की निजता का उल्लंघन है।
समिति ने स्पष्ट किया कि बच्चों से संबंधित किसी भी वीडियो या तस्वीर को बिना अनुमति सोशल मीडिया पर साझा करना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की मानसिक और सामाजिक सुरक्षा प्रभावित होती है। संवाद