फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉस्ट स्थिरता और नवाचार का प्रतीक : अटल डुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने वन परिदृश्य पुनर्निर्माण पर एक सप्ताह तक चलने वाले क्षमता निर्माण कार्यक्रम को किया संबोधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि स्काॅस्ट स्थिरता और नवाचार का प्रतीक है। वह शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट-कश्मीर) में ‘वन परिदृश्य पुनर्निर्माण- जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण’ विषय पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
यह कार्यक्रम 27 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से नामित भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए इसे आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्य सचिव ने कृषि क्षेत्र में विश्वविद्यालय की ओर से उठाए गए पुनर्गठन उपायों की सराहना की जो अर्थव्यवस्था, समानता और पारिस्थितिकी की रक्षा करते हैं और स्कॉस्ट-कश्मीर को स्थिरता और नवाचार का प्रतीक घोषित किया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए भी जागरूक किया जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्य सचिव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन के लिए स्थायी और सुरक्षित भविष्य के लिए कार्यकारी वर्ग में जुनून की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

उन्होंने वन परिदृश्य के पुनर्निर्माण, जैव विविधता संरक्षण और लोगों और ग्रह के बीच सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में विभिन्न जलवायु परिवर्तन शमन उपायों के लिए कृषि शोधकर्ताओं और भारतीय वन अधिकारियों के बीच समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें