फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और ब्लॉक कार्यालयों तक ई-ऑफिस का विस्तार करे एनआईसी : डुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने जम्मू-कश्मीर के आईटी विभाग और एनआईसी के कामकाज की समीक्षा की
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के कामकाज की समीक्षा करते हुए तहसील और ब्लॉक स्तर से इसे मजबूत करने का आह्वान किया। आईटी विभाग से कहा कि प्रदेश के सभी तहसील और ब्लॉक कार्यालयों तक ई-ऑफिस नेटवर्क का निर्बाध विस्तार सुनिश्चित करें।
उन्होंंने ई-ऑफिस के दायरे से बाहर के कार्यालयों की पहचान करने वाली एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट भी मांगी। मुख्य सचिव ने विभाग को राज्य डेटा केंद्र (एसडीसी) के उन्नयन और जम्मू-कश्मीर में एक मिनी सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी) की स्थापना में तेजी लाने को कहा। क्षमता निर्माण पहल की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने भविष्य की उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल जनशक्ति का पोषण करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के निर्माण पर जोर दिया। उन्नत आईटी डोमेन में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य में एक आईटी पार्क की स्थापना के लिए व्यापक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईटी सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने बताया कि पिछले तीन महीनों में थर्ड-पार्टी ऑडिटर्स (टीपीए) की ओर से ऑडिट की गई सक्रिय वेबसाइटों की संख्या 110 से बढ़कर 206 हो गई है। मौजूदा समय 210 से अधिक सरकारी वेबसाइट और एप्लिकेशन जनता के लिए सुलभ हैं। बताया कि एसडीसी, आईएसओ 27001 और आईएसओ 20001 प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। जेकेईजीए की सीईओ महिमा मदान ने बताया कि एक सीईआरटी-आईएन पैनलबद्ध टीपीए ने जम्मू-कश्मीर में होस्ट की गई विभागीय वेबसाइटों का सफलतापूर्वक ऑडिट किया है। जल्द ही इन्हें बेहतर सुरक्षा व प्रदर्शन के लिए आईपीवी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
-
डिजी लॉकर से जुड़ी 15 नई सेवा
जेकेईजीए की सीईओ महिमा मदान ने बताया कि 15 नई जोड़ी गई सेवाओं सहित 127 नागरिक सेवाओं को डिजी लॉकर के साथ एकीकृत किया गया है जिससे 8.06 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म के वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में 30.4 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी जेएस मोदी ने कहा कि एनआईसी का बुनियादी ढांचा पूरे जम्मू-कश्मीर में फैला हुआ है।
विज्ञापन

-
मुख्य सचिव ने लांच किया ई-एसएएम पोर्टल
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने एसेट मैनेजमेंट की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली (ई-एसएएम) पोर्टल लांच किया जो एक व्यापक जीवन चक्र प्रबंधन मंच है जिसे परिसंपत्ति प्रदर्शन को अनुकूलित करने और लागत और जोखिमों को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रणाली वर्कफ्लो प्रबंधन, विक्रेता एकीकरण, इन्वेंट्री नियंत्रण, निपटान ट्रैकिंग, अनुपालन निगरानी और दक्षता वृद्धि के माध्यम से संचालन को सुव्यवस्थित करती है। इससे शासन और जवाबदेही में सुधार होता है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें