फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम में कुत्तों के नियंत्रण के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपायुक्त बडगाम डॉ. बिलाल मोहीउद्दीन भट ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों की समीक्षा की। इनमें शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है। बैठक में डॉ. भट ने जिले भर में तत्काल लागू करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने जिले में समर्पित कुत्ता आश्रय गृह और पूरी तरह कार्यशील पशु जन्म नियंत्रण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि मान्य प्रोटोकॉल के अनुसार आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके। सभी संबंधित विभागों को स्कूलों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास परिधि सुरक्षा निरीक्षण करने को कहा गया है जिससे छात्रों, मरीजों एवं स्टाफ की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें