श्रीनगर में वार्षिक सीएमई सेमिनार। स्रोत बीएसएफ
श्रीनगर। फ्रंटियर हेड क्वार्टर बीएसएफ कश्मीर और कंपोजिट अस्पताल बीएसएफ श्रीनगर ने सोमवार को एक चिकित्सा संगोष्ठी और सीएमई (निरंतर चिकित्सा शिक्षा) का आयोजन किया। ‘स्वस्थ योद्धा, सुरक्षित सीमाएं : सुरक्षा करने वालों की सुरक्षा’ बीएसएफ में पहला प्लास्टिक मुक्त चिकित्सा सम्मेलन था।
इसकी अध्यक्षता करते हुए निदेशक चिकित्सा, आईजी एवं चिकित्सा निदेशालय बीएसएफ डॉ. उमेश तिवारी ने पूरे सम्मेलन में पैनलिस्ट के रूप में कार्य किया। बीएसएफ के पांच डॉक्टरों और जीएमसी श्रीनगर के विशेषज्ञों ने सशस्त्र बलों में तनाव, एक लड़ाई, तीन मोर्चे:- मोटापा, मधुमेह और फैटी लिवर, पीआईवीडी और रेडिकुलोपैथी, बंदूक की गोली से लगी चोट का केस प्रेजेंटेशन, उच्च ऊंचाई की बीमारी, उच्च रक्तचाप संबंधी संकट और अस्पताल सुरक्षा प्रबंधन विषय पर खूब चर्चा की। सम्मेलन में घाटी भर से चिकित्सा अधिकारियों और वरिष्ठ जनरल ड्यूटी अधिकारियों सहित लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ब्यूरो
-