फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीआरओ ने जोजिला दर्रे, मुगल रोड और राजधान पास से बर्फ हटाने का काम किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल/शोपियां/बांदीपोरा। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने क्षेत्र में ताजा बर्फबारी के बाद रणनीतिक जोजिला दर्रे से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम शुरू हुई बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गया। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए बीआरओ कर्मियों और मशीनरी को तुरंत काम पर लगा दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं और मौसम की स्थिति और बर्फ हटाने के अभियान की प्रगति के आधार पर बुधवार सुबह सड़क यातायात के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

11,600 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित जाेजिला दर्रे पर अक्सर अक्टूबर में जल्दी बर्फबारी होती है जो ऊंचे इलाकों में सर्दियों की शुरुआत का संकेत है। अपने कठोर मौसम के लिए जाना जाने वाला ज़ोजिला दर्रे पर अक्सर जल्दी बर्फबारी होती है जिससे लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में परिवहन और आपूर्ति प्रभावित होती है। यह मार्ग न केवल नागरिक यातायात के लिए बल्कि रक्षा आपूर्ति की आवाजाही के लिए भी अत्यधिक सामरिक महत्व का है।
अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक बर्फ हटाने का काम पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता और सड़क को आवागमन के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता तब तक वे राजमार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। इस बीच शोपियां जिले को पुंछ-राजोरी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी बर्फ हटाने का अभियान बीआरओ द्वारा शुरू कर दिया गया क्योंकि ताज़ा बर्फबारी के कारण पीर की गली और आसपास के इलाकों सहित ऊंचाई वाले इलाकों में यह बंद हो गया था।
अधिकारियों के अनुसार यातायात बहाल करने के लिए बर्फ काटने वाली मशीनों और भारी मशीनों से लैस बीआरओ की टीमों को तुरंत काम पर लगाया गया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा कि चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद बर्फ हटाने का काम तेज़ी से चल रहा है। हमारी टीमें इस महत्वपूर्ण सड़क संपर्क को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहन निरीक्षण के बाद ही सड़क को यातायात के लिए खोला जाएगा। गौरतलब है कि इस बीच मिली जानकारी के अनुसार बीआरओ द्वारा कुपवाड़ा ज़िले के साधना पास और बांदीपोरा ज़िले के राजधान पास पर भी बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहने पर जल्द इन मार्गों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें