फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा कार्यकताओं ने नसीर अहमद और केसर अहमद को दी बधाई, चलाए पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा । भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुंबल में नसीर अहमद लोन को पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और जम्मू-कश्मीर में आईटी वेबसाइट व सोशल मीडिया गतिविधियों के विभाग के सह-आयोजक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं पार्टी की ओर से केसर अहमद लोन को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें मुबारकबाद दी। इस मौके पर नसीर अहमद लोन ने भाजपा राज्य अध्यक्ष सतपाल शर्मा, संगठन के महासचिव अशोक कौल, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं कि मुझे इन जिम्मेदारियों के लिए योग्य समझा। उन्होंने कहा कि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में लगातार मेहनत करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें