- तस्करी के लिए इस्तेमाल में लाया गया वाहन भी पुलिस ने किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस ने वीरवार को नशा तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर वीरवार को वुस्सन और चिचलोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकपॉइंट स्थापित कर इन्हें काबू किया गया।
वुस्सन में चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। जब इसमें सवार लोगों ने नाका पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों की पहचान इम्तियाज अहमद मागरे, फुरकान अहमद लोन और दानिश अहमद लोन के तौर पर हुई। सभी मेरचीपोरा व टंगमर्ग के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान क्रमश: आठ ग्राम, छह ग्राम और पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
मादक पदार्थ के साथ-साथ वाहन को भी मौके पर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।