फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा के अलूसा गांव में लगी आग, तीन दुकानें और तीन घर जले

विज्ञापन
बांदीपोरा में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
- दुकानों में रखी सेब की तीन हजार पेटियां भी जलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अलूसा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग में तीन दुकानें राख हो गईं। तीन रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा और सेब की करीब तीन हजार पेटियां जल गईं।
विज्ञापन

चश्मदीदों के अनुसार आग अलूसा गांव में दोपहर करीब 2:40 बजे शुरू हुई और तेज हवाओं के साथ दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान की वजह से आसपास की इमारतों तक तेजी से फैल गई। इलाके में घना धुआं छा गया। दुकानदारों व स्थानीय लोगों में अतरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसील में फायर सर्विस की गाड़ी न होने की वजह से हर बार लोग आग से भारी नुकसान उठाते हैं। अग्निशमन केंद्र दूर है और फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग जाता है और तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका होता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तुरंत पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें