फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की हमेशा जीत होती है : आईजी बीएसएफ

विज्ञापन
बडगाम के हुमहामा में दशहरा महोत्सव। संवाद
विज्ञापन
- अशोक यादव बोले, जो लोग भटक रहे हैं उन्हें गलत रास्ता छोड़कर देश के विकास की ओर मुड़ना चाहिए
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है। जो लोग भटक रहे हैं उन्हें गलत रास्ता छोड़कर देश के विकास की ओर मुड़ना चाहिए।



बडगाम के हुमहामा स्थित बीएसएफ मुख्यालय में आयोजित भव्य दशहरा समारोह को संबोधित करते आईजी यादव ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सबसे कठिन परिस्थितियों में सेवा करने के बावजूद बीएसएफ अधिकारी और जवान त्योहारों को मनाने में एकजुट रहते हैं। हमारे जवान सीमाओं पर बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं जबकि उनके परिवार यहीं रहते हैं। हम सबने एक साथ आने का फैसला किया। पिछले दो दिन में हमने रामलीला का प्रदर्शन किया और आज दशहरे के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी ने इस बात पर जोर दिया कि भगवान राम के जीवन से प्राप्त मूल्य लोगों को अपने जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए प्रेरित करते हैं। यादव ने कहा कि आज रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन हमारे भीतर की बुराइयों को जलाने का प्रतीक है।
विज्ञापन




मुख्य संदेश यह है कि दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का शाश्वत संदेश देता है। लोगों को नकारात्मकता का त्याग करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। दशहरा कार्यक्रम में रामलीला और रावण दहन का प्रदर्शन शामिल था जिसे बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक देखा और उसका आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें