श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में मनाया चिल्ड्रल डे। स्रोत सेना
- बादामी बाग छावनी में सेना ने मनाया बाल दिवस समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। चिनार कोर के तत्वावधान में बादामी बाग छावनी में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान चिनार कोर के अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
चिनार कोर कमांडर और आवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने युवा और महत्वाकांक्षी बच्चों से बातचीत की जो कश्मीर के बारे में अपने नए दृष्टिकोण को व्यक्त करने में बेहद सक्रिय थे। उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने, नैतिक मूल्यों को बनाए रखने और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
चिनार कोर ने आर्मी गुडविल स्कूलों और आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल के 27 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद और नवाचार प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जिससे कश्मीर घाटी का नाम रोशन हुआ।
इन पुरस्कारों में इसरो से युवा वैज्ञानिक पुरस्कार और एजीएस वुज़ूर और एजीएस बांदीपोरा को भारत भर के 2200 स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर पर एराइज पुरस्कार प्राप्त करना शामिल है। ये पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्टता की भावना को मान्यता प्रदान करते हैं।