फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम पैकेज के 881 कर्मचारियों को आवास सौंपे, 248 फ्लैट और तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने की जम्मू-कश्मीर के प्रवासी आबादी के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने -कश्मीर के प्रवासी आबादी के कल्याण की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में प्रधानमंत्री विकास पैकेज के कार्यान्वयन तथा कश्मीरी प्रवासी, जम्मू प्रवासी एवं अन्य विस्थापित व्यक्तियों को सेवा प्रदान करने के उपायों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कश्मीर घाटी में निर्माणाधीन ट्रांजिट आवासों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। पहले की देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने विभाग को सभी चल रहे प्रोजेक्टों के लिए संशोधित समय-सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया कि जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के 688 फ्लैटों के लक्ष्य के मुकाबले 248 यूनिट पूरी हो चुकी हैं। अब तक 881 पीएम पैकेज कर्मचारियों को कब्जा सौंपा जा चुका है तथा सीमा दीवार, आंतरिक सड़कें, सुरक्षा चौकियां एवं मूलभूत सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण सहायक ढांचे के पूरा होने पर अतिरिक्त आवंटन किए जाएंगे। इष्टतम उपयोग के लिए विभाग लगभग 1,600 अनावंटित फ्लैटों के प्रभावी उपयोग के लिए संशोधित आवंटन मानदंडों की जांच कर रहा है। जम्मू के गांव धार धरचोन में प्रस्तावित प्रवासी आवास क्लस्टर सहित नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए जा रहे हैं, जहां व्यवहार्यता अध्ययन चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें