कुपवाड़ा। कुपवाड़ा के सहायक आयुक्त विकास अरशद कादिर भट ने वीरवार को विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा के लिए कुपवाड़ा जिले के ब्लॉक कादिराबाद के सुदूर और सीमावर्ती गांव जुमागुंड का दौरा किया।
दौरे के दौरान एसीडी ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और क्षेत्र के विकास और कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आम जनता को उनकी वास्तविक चिंताओं के समाधान में प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। एसीडी के साथ तकनीकी और क्षेत्रीय कर्मचारी भी थे, जिन्हें इन दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए अधिक समर्पण और विनम्रता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। संवाद