फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: सेना ने जी-20 कार्यक्रम से पहले कश्मीर में शुरू की स्वच्छता की पहल

Thu, 13 Apr 2023 05:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

चिनार एडी ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर तरुण नरूला ने कहा सेना ने कश्मीर में विशेष रूप से बडगाम जिले में पहल की है, जिसे प्लोगाथॉन 2023 नाम दिया गया है।
विज्ञापन
G20 Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना ने कश्मीर के युवाओं के दिलो-दिमाग में स्वच्छ राष्ट्र की भावना जगाने के लिए बुधवार को पर्यावरण बचाओ, पृथ्वी बचाओ अभियान शुरू किया। अभियान के तहत यहां मिलिट्री स्टेशन के ओल्ड एयरफील्ड में मिनी मैराथन, वॉकथॉन और प्लॉगाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा अनुमोदित वेंडरों द्वारा सैन्य उपकरणों और हस्तकला की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


चिनार एडी ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर तरुण नरूला ने कहा सेना ने कश्मीर में विशेष रूप से बडगाम जिले में पहल की है, जिसे प्लोगाथॉन 2023 नाम दिया गया है। वहीं चार स्कूलों के छात्रों के साथ-साथ स्थानीय सेना के जवानों के बच्चों और जवानों के परिवारों ने इस प्लोगाथॉन में भाग लिया । उन्होंने कहा कि जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों के तहत सेना कश्मीर में सफाई अभियान चलाएगी।

ब्रिगेडियर नरूला ने कहा कश्मीर बदल रहा है, यहां जी-20 का आयोजन हो रहा है। इसलिए गर्व के साथ स्वच्छता की पहल शुरू करनी चाहिए। हम बडगाम जिले में प्लास्टिक हटाकर स्वच्छता की पहल कर रहे हैं। उपकरणों का प्रदर्शन भी हो रहा है। युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एक अन्य सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हम वायु रक्षा उपकरण प्रदर्शित कर रहे हैं जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात हैं। ये हमें दुश्मन के विमानों की शुरुआती चेतावनी देने में मदद करते हैं। स्कूली छात्र सलवा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें