फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरोपी नशा तस्कर की 44 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए सोमवार को चूरूमजरु बीरवाह में नशा तस्कर राउफ अहमद भट के 44 लाख रुपये मूल्य वाले निर्माणाधीन डबल स्टोरी मकान को जब्त किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ये मकान आरोपी नशा तस्कर की ओर से नशीले पदार्थों की तस्करी करके कमाए पैसे से बनाया जा रहा है जिसके चलते टास्क फोर्स की ओर से यह कार्रवाई की गई। नशा तस्कर मौजूदा समय में केंद्रीय जेल श्रीनगर में है। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पुलिस की ओर से आगे भी नशा तस्करी कर संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें