फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसीबी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर के सभी जिलाें में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को पूरे राज्य में राष्ट्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह जिसका विषय ‘सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी’ है का शुभारंभ किया। एक सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूरे केंद्र शासित प्रदेश में पारदर्शिता को बढ़ावा देने, नैतिक शासन को मजबूत करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जागरूकता पैदा करना है।

ये कार्यक्रम केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लगभग सभी जिलों में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं जिनमें जम्मू संभाग में राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जम्मू, डीसी कार्यालय सांबा, डीसी कार्यालय कठुआ, डीसी कार्यालय उधमपुर, डीसी कार्यालय रामबन, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला राजोरी और कश्मीर संभाग में डीसी कार्यालय कुपवाड़ा, डीसी कार्यालय बांदीपोरा, डाक बंगला बारामुल्ला, आईएमपीए श्रीनगर, डीसी कार्यालय गांदरबल, डीसी कार्यालय बडगाम, सर्किट हाउस पुलवामा, मिनी सचिवालय शोपियां, मिनी सचिवालय कुलगाम, डाक बंगला अनंतनाग और टाउन हॉल अवंतिपोरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी की भ्रष्टाचार विरोधी पहलों पर एक वृत्तचित्र भी लांच किया गया जिसमें सरकारी संस्थानों में ईमानदारी और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया और ईमानदारी बनाए रखने के लिए सभी के दायित्व को दोहराते हुए धारणा बनाकर भ्रष्टाचार को खत्म करने की साझा जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें