अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने 1995 एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को शीर्ष वेतनमान में पदोन्नति के बाद नए वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के रूप में रि-डेजीग्नेट किया है।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार सिंह की पदोन्नति और रि-डेजीग्नेट भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से तीन अक्तूबर 2025 के एक आदेश के माध्यम से शीर्ष वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स में स्तर-17) में उनकी पदोन्नति को मंजूरी देने के बाद की गई है।
अनुमोदन के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने उन्हें वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) का प्रभार सौंपते हुए एक औपचारिक अधिसूचना जारी की। अधिकारियों ने पुष्टि की कि अनिल कुमार सिंह ने उसी दिन अपनी नई जिम्मेदारियां संभाल लीं।
अपनी नियुक्ति के साथ सिंह अब जम्मू-कश्मीर के शीर्ष प्रशासनिक पद पर हैं। ये एक ऐसा पद है जो वित्तीय प्रबंधन, नीति निर्माण और केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाता है।