पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
लोगों ने पीड़ितों को मुआवजा देने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। अनंतनाग जिले के कादिपोरा में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार आग दोपहर 3:20 बजे कादिपोरा के घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी, जिससे कई घर प्रभावित हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग एक घर से शुरू हुई थी, जिसने तेजी से अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया।
स्थिति का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए सहायता की अपील की है।