अनंतनाग। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ने शनिवार को अनंतनाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फिशरीज एंड एलाइड सेक्टर्स में तकनीकी प्रदर्शनी और किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। यह केंद्र साउथ कैंपस के रूप में विकसित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्थानीय किसानों, वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बीजबिहाड़ा के विधायक डॉ. बशीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. (डॉ.) नजीर अहमद गनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने किसानों के साथ संवाद किया और कम आय वाले किसानों में कृषि एवं मत्स्य पालन से संबंधित सामग्री और इनपुट्स वितरित किए ताकि उनकी आजीविका को सशक्त किया जा सके और क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा दिया जा सके। संवाद