फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अघनजपोरा के लोगों ने झेलम नदी पर पुल की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय निवासी बोले- नदी पार करने के लिए असुरक्षित नाव पर निर्भर रहना पड़ता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा क्षेत्र में अघनजपोरा गांव के लोगों ने प्रशासन से अवंतिपोरा में झेलम नदी पर एक पुल बनाने की मांग की है।
उनका कहना है कि यह मांग क्षेत्र को शेष क्षेत्र से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दशकों से इस मांग को उठाने के बावजूद अधिकारियों ने पुल निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि पुल की अनुपस्थिति के कारण वे अलग-थलग पड़ गए हैं जिसके चलते उन्हें नदी पार करने के लिए असुरक्षित नाव पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन


अघनजपोरा के निवासी मोहम्मद यूनिस ने कहा कि ग्रामीणों ने जियारत शरीफ अवंतिपोरा के पास पुल की मांग बार-बार उठाई है लेकिन ये अनसुनी रह गई। हर चुनावी मौसम में राजनेता यहां वोट मांगने आते हैं लेकिन जीतने के बाद हमारी मांग भूल जाते हैं। एक अन्य स्थानीय मुख्तार अहमद डार ने कहा कि लोग हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। हमें स्कूलों, अस्पतालों और बाजारों तक पहुंचने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ता है। ऐसा लगता है कि सरकार किसी और त्रासदी का इंतजार कर रही है। हाल के वर्षों में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


निवासियों ने कहा कि सरकारों और अधिकारियों ने बार-बार वादे किए लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। हमने कई बार संबंधित विभागों से संपर्क किया लेकिन जमीन पर कोई प्रगति नहीं हुई है। इस बीच ग्रामीणों ने एक बार फिर उपायुक्त पुलवामा डॉ. बशारत कयूम और अन्य उच्च अधिकारियों से अपील की है कि वे पुल निर्माण की दिशा में तत्काल कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें